फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा लाए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष के अवसर पर संदेश कला संस्कृति एवं सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित ‘अनमोल शाम’ में गढ़वाली-हिंदी गीतों और लोकनृत्यों की धूम रही। इस दौरान आने वाला पल जाने वाला है..., बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा लाए हैं... आदि गीतों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

मालवीय उद्यान में आयोजित अनमोल शाम का मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों से लोक संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना गणपति गणेशा जी... से की गई।
इसके बाद गायक संजय सिंह रावत ने पौड़ी की बांद..., आने वाला पल जाने वाला है..., कांछी रे कांछी रे... सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। गायिका शकुंतला बुड़ाकोटी ने म्यारा दियूरा मोहना..., ले भुजे जाला चूड़ा..., मैणा धस्यारी गीतों की प्रस्तुति दी। बाल गायक अनिरुद्ध बौंठियाल ने शिवजी का कैलाश... और किरीम पौडरा... गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

बाल गायक मुकुल ने पहाड़ छुटि गे.. गीत सुनाकर लोगों को अपने गांव की याद दिलाई। अमरोहा से पहुंचे गायक मुनव्वर अली ने मोहम्मद रफी के गीत आजा तुझको पुकारे मेरे गीत रे..., तुम मुझे भुला न पाओगी..., बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा लाए हैं... की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने गढ़वाली, जौनसारी, कमाऊंनी और युगल नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की महामंत्री रंजना रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, पार्षद विपिन डोबरियाल, पार्षद अनिल नेगी, प्रकाश गढ़वाली और विजय नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें