कोटद्वार। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल देवी रोड में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में चारों हाउसों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए खूब दमखम दिखाया।
प्राइमरी बालिका वर्ग की बैलून रेस में श्रेया प्रथम, अस्मिता द्वितीय और तन्वी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में प्रभव ने पहला, कैरव ने दूसरा और अक्षय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की पेयर रेस में अवंतिका-तन्वी की जोड़ी प्रथम, मानविका नेगी-अस्मिता की जोड़ी द्वितीय और प्रिशा बिष्ट-हदिया की जोड़ी तृतीय रही। बालक वर्ग में प्रभव-अक्षर सिंह ने प्रथम, अथर्व-कैरव ने द्वितीय और मानविक अग्रवाल-शिवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की फ्राग रेस में शिवांशी और बालक वर्ग से कियांश प्रथम रहे।
म्यूजिकल चेयर में रुद्रांश ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की बिस्कुट रेस में आयुषी जुयाल और बालक वर्ग में रौनक प्रथम रहे। स्पून रेस में हिमाक्षी और उत्कर्ष ने पहला स्थान हासिल किया। ऑब्सटेकल रेस में आव्या और शौर्य प्रथम रहे। रिले रेस बालिका वर्ग में रमन हाउस और बालक वर्ग में सुभाष हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या अनुसूया वर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। प्रतियोगिता संचालन में खेल शिक्षक पूनम बहुखंडी, संतोष पंत, ब्रिजेंद्र नेगी आदि का सहयोग रहा।