फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लैंसडौन घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी, छह लोग घायल

Tue, 04 Jul 2023 08:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरियाखाल के पास हुआ हादसा, एक ही परिवार के हैं सभी
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर छावनी अस्पताल पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन। उत्तरप्रदेश के जिला बिजनौर स्थित ग्राम टरकोली नहटोर से लैंसडौन घूमने आए पर्यटकों की कार लैंसडौन-डेरियाखाल मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को छावनी चिकित्सालय से राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लैंसडौन कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि बिजनौर के नहटौर टरकोली गांव के कुछ लोग लैंसडौन घूमने आए थे। शाम सात बजे वे लैंसडौन से लौट रहे थे तभी डेरियाखाल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई और चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलाें को रेस्क्यू कर खाई से सड़क तक निकाला और उन्हें लैंसडौन के छावनी चिकित्सालय में पहुंचाया। छावनी चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. मनीषा अग्रवाल ने बताया की घायल इसफाक (23) पत्नी मुम्तजीत, मुमतजीर (27) पुत्र मो. हनन, मो. खिजार (22) पुत्र इरशाद अहमद, अब्दुल हनन (15), पुत्र इरशद अहमद, आशुपिया (13) पुत्री मो. हनन, जैश (13) वर्ष पुत्र नदीम अहमद का प्राथमिक उपचार किया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण सभी को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के लिए रेफर किया गया है। उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से कोटद्वार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें