फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छावनी अध्यक्ष ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

Tue, 13 Jan 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने छावनी परिषद के सीईओ साकिब आलम के साथ छावनी परिषद के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने जिला सैनिक कल्याण के निकट निर्माणाधीन झील का जायजा लिया। झील का निर्माण एमईएस द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने सदर बाजार में निर्माणाधीन बाजार मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनसे लिंटर के पैच के बीच के गैप को भरने का अनुरोध किया। गुलाब सिंह व अनुज ने कहा कि दो लिंटर के बीच पड़े गैप से बारिश के दौरान दिक्कतें आएंगी। निरीक्षण के दौरान सेंटर के सूबेदार मेजर नंदकिशोर भी साथ रहे। संवाद
विज्ञापन

.
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें