फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान निषेध का बोर्ड नहीं लगाया तो खैर नहीं

Tue, 23 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
smoking
विज्ञापन
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत लोगों को धूम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने के लिए तंबाकू टास्क फोर्स और स्थानीय प्रशासन ने संयुुक्त रूप से मंगलवार को शहर भर में अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूल, कालेज और सरकारी अस्पताल के आसपास की दुकानों में गुटखा और बीडी सिगरेट की छापामारी की गई। सरकारी और गैर सरकारी कई प्रतिष्ठानों में धूम्रपान निषेध के साइन बोर्ड न लगाने वालों केे लिए चेतावनी जारी की गई है। छापेमारी अभियान की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले की तंबाकू टास्क फोर्स ने शहर के सरकारी अस्पताल, जिला सहकारी बैंक, जीजीआईसी, पेट्रोल पंप समेत कई सरकारी और सहकारी संस्थाओं में छापेमारी कर धूम्रपान निषेध के सूचना पटों का जायजा लिया।
विज्ञापन


टीम में शामिल नायब तहसीलदार एसएस नेगी ने बताया कि जिन विभागों में धूम्रपान निषेध के साइन बोर्ड नहीं लगे हुए थे, उन्हें चेतावनी देते हुए नोटिस भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ मार्ग स्थित जिला सहकारी बैंक, प्रधान डाकघर, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में धूम्रपान निषेध का साइन बोर्ड नहीं पाया गया। जीजीआईसी और सरकारी अस्पताल में बोर्ड लगा पाया गया।

एनटीसीपी की टीम में अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा पौड़ी प्रमोद रावत, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेंद्र नाथ व चिकित्साधिकारी डा. विजय सिंह राणा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें