कोटद्वार/लैसडौन। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडौन की ओर से मंगलवार को गढ़वाल राइफल्स केंद्र के सुरजन सिंह प्रेक्षागृह में ब्लॉक प्रतिनिधियों के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन शिव प्रसाद सती की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार में ब्लॉक प्रतिनिधियों, कार्यालय कर्मचारियों और सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों ने प्रतिभाग किया।
सेमिनार का शुभारंभ सेवानिवृत्त सूबेदार महेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर पूर्व सैनिकों और आश्रितों, दिव्यांग पूर्व सैनिकों और अनाथ बच्चों की पहचान कर उनकी जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने पर जोर दिया। सेमिनार में कार्यालय के कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। संवाद