फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अभिमन्यु का वध देखकर दर्शक हुए भावुक

Tue, 10 Feb 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के झंडीचौड़ में श्री सिद्धबली सांस्कृतिक कला मंच की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर के झंडीचौड़ रामलीला मैदान में श्री सिद्धबली सांस्कृतिक कला मंच की ओर से फिर याद आया अभिमन्यु... नाटक का मंचन किया गया। अभिमन्यु का वध देखकर दर्शक भावुक हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व महिला कांग्रेस महामंत्री रंजना रावत, समिति अध्यक्ष मनोज शुक्ला, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी ने किया। मंचन की शुरूआत में कौरवों का खेमा मंच पर आता है और युद्ध की रणनीति पर चर्चा करता है। धर्मराज युधिष्ठिर को बंदी बनाने के लिए आचार्य द्रोण चक्रव्यूह की रचना करते हैं। तय होता है कि अर्जुन को कुरुक्षेत्र के युद्ध से दूर रखा जाएगा। जब पांडव पक्ष का कोई योद्धा चक्रव्यूह को नहीं तोड़ पाएगा तब मौका पाकर धर्मराज को बंदी बना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौरव सेना द्वारा युद्ध में अभिमन्यु के साथ छलावा किए जाने की लीला का मंचन किया गया। कौरव दल के योद्धा अभिमन्यु को अकेले घेरकर मार देते हैं। संचालन राकेश राज ने किया। पार्षद सीता देवी, सुखपाल शाह, निर्देशक बलबीर रुमेला, योग प्रशिक्षक रजनी अग्रवाल, पूर्व पार्षद अमित नेगी, भास्कर नेगी, उमेश रावत, अमर सिंह, यशवंत बिष्ट, संतन गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें