फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने किया बुजुर्ग पर हमला, जख्मी

Sat, 07 May 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला/यमकेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलेथा निवासी दो बुजुर्गों पर शनिवार को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। बता दें कि सत्तर वर्षीय नरोत्तम सिंह नेगी अपने बैलों को पानी दे रहे थे। तभी पेड़ पर बैठे तीन बंदरों ने उन पर हमला किया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर बंदर भाग गए। उसी शाम तीन बंदरों ने घर के अंदर बैठी मुन्नी देवी (85) पर भी हमला कर उनको भी घायल कर दिया। इससे पहले 22 अप्रैल को बंदर ने गांव की ही एक लड़की पर हमला कर उस पर नाखून मार दिये थे। इसी प्रकार नंदकिशोर सिंह नेगी गेहूं लेकर चक्की में जा रहे थे। तभी तीन-चार बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। ज्येष्ठ प्रमुख विनोद डबराल, वेद किशोर, सतीश सिंह ने वन विभाग से बंदरों से लोगों की सुरक्षा की मांग की। उन्होंने इसकी सूचना रेंजर लालढागं रेंज रमेश कुकरेती को दी है। वन दरोगा ने बताया कि रेंज कार्यालय से आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें