फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विधानसभा अध्यक्ष ने मालन, सुखरो और खोह नदियों का किया निरीक्षण

Thu, 30 Jul 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

कटाव व जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई को कहा
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने मानसून के दौरान संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए बृहस्पतिवार को मालन, सुखराे और खोह नदियों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नदी तटों, कटाव प्रभावित क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और जल निकासी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने नदी किनारे बसे क्षेत्रों, पुलों और संपर्क मार्गों पर विशेष निगरानी रखने, जहां कटाव, जलभराव या बाढ़ का खतरा हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जन, धन की सुरक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी है और आपदा आने के बाद राहत कार्य करने से अधिक जरूरी समय रहते प्रभावी तैयारियां करना है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने, नदी क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने, जल प्रवाह में बाधा बनने वाली स्थिति पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम संदीप कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राठौर, वन एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मानसून तैयारियों की जानकारी दी। विधायक प्रतिनिधि कमल नेगी, प्रमोद केष्टवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, दीपक गौड़, महेश नेगी, अमित रावत समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें