लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खिट्टा में सात दिवसीय पांडव लीला जल कलश यात्रा और मां भगवती की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। पहले दिन पांडव लीला मंचन में महाभारत काल में पांडव प्रसंगों के साथ लोक संस्कृति की जीवंत प्रस्तुतियों देकर कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। पांडव लीला समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत खिट्टा और मंजखेत के ग्रामीणों की ओर से पांडव लीला का आयोजन किया जा रहा है। राजेंद्र पोखरियाल, चंदन सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। पौराणिक संस्कृति व परंपराओं को युवा पीढ़ी तक पहुंचने का मौका मिलता है। इस मौके पर आनंद सिंह रावत, फूल सिंह, विक्रम सिंह, नरेश सिंह, सावन सिंह, गोकुल सिंह, सुंदर सिंह रावत, गोविंद सिंह, अनिला देवी, सोहन सिंह, कमल सिंह, मनमोद सिंह, विकास पोखरियाल, महेश रावत, पप्पू पोखरियाल, आदि मौजूद रहे। संवाद