फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रेलवे स्टेशन के बाहर से दुकानें हटीं तो उग्र होगा आंदोलन

Thu, 20 Aug 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के बाहर बनीं दुकानों को हटाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को प्रभावी बनाने का एलान किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार के सामने बनी दुकानों को हटाया जाना था। सर्वे में प्रवेश व निकास द्वार के साथ ही अन्य दुकानों के भी अतिक्रमण के दायरे में आने की बात कही गई। लोक निर्माण विभाग की ओर से संबंधित दुकानदारों को 18 अगस्त तक स्वयं दुकानें हटा लेने का नोटिस जारी किया था। 19 अगस्त से दुकानदारों ने दुकानें बंद कर नगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। दुकानदारों ने उनके उत्पीड़न के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने कहा कि व्यापारी वर्ग की अनदेखी कर क्षेत्र के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। कांग्रेस नेता एवं कारोबारी सरदार महेंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग किसी भी समाज और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। सरकार व्यापारियों के खिलाफ काम कर रही है। पार्षद पति संजय मित्तल ने दुकानदारों को विस्थापित न कर उन्हें उजाड़ने के प्रयासों की निंदा की। नितिन भाटिया, हरीश भाटिया, राम भाटिया, राजकुमार भाटिया आदि दुकानदारों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर बनी सभी दुकानें बंद रहीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण भाटिया के अलावा नवीन गोयल, गुरवचन सिंह, सुबोध कर्णवाल, दिनेश एलावादी, अरविंद वर्मा, चंद्रमोहन खर्कवाल, विजय नारायण ठाकुर, नरेंद्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, पूरनचंद, हरजीत ने प्रदर्शन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें