पौड़ी। प्रशासन ने जिला मुख्यालय पौड़ी के ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान की खस्ताहाल स्थिति की सुध ले ही ली है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय के निर्देशों के बाद जिला मुख्यालय पौड़ी के ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान की खस्तहाल स्थिति का डीएम ने संज्ञान लिया है। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कंडोलिया मैदान कर स्थलीय निरीक्षण कर उसे तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद लोनिवि ने मैदान का समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। डीएम भदौरिया ने बताया कि विभागीय अफसरों को मैदान में सुधारीकरण के निर्देश दिए गए हैं। सुधारीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को भी कहा गया है। बताया कि मैदान को फेंसिंग, ड्रेनेज सिस्टम और प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण के लिए भी कहा गया है।