फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाड़ और पौखाल क्षेत्र में वन विभाग बनाएगा 610 मीटर सुअर रोधी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ और पौखाल क्षेत्र के काश्तकारों को जल्द ही जंगली सुअरों से निजात मिलेगी। लैंसडौन वन प्रभाग ने काश्तकारों की फसलों को बचाने और पर्वतीय क्षेत्रों में खेतों में धमक रहे जंगली जानवरों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की योजना तैयार की है। शुरुआत में सात गांवों में करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग से सटे घाड़ क्षेत्र के पुलिंडा, गोजटा, बल्ली, कांडई और पौखाल क्षेत्र के अंतर्गत केष्टा, सिमलना, कोटड़ीधार आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सुअरों से काश्तकार परेशान हैं। जंगली सुअर खेतों में घुसकर फसल चौपट कर रहे हैं। लैंसडौन वन प्रभाग ने खेती से विमुख हो रहे किसानों की मांग पर जंगल के नजदीक खेतों की सुरक्षा के लिए योजना बनाई है। विभाग की ओर से पुलिंडा और गोजटा में 210 मीटर, बल्ली और कांडई में 210 मीटर और पौखाल क्षेत्र के अंतर्गत केष्टा, सिमलना और कोटड़ीधार में 210 मीटर कुल 630 मीटर सुरक्षा दीवार बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। वन विभाग की ओर से सुअर रोधी सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
काश्तकार रोशन सिंह, भरत सिंह, मनोज सिंह, विक्रम सिंह, धीरज सिंह ने बताया कि पूर्व में घाड़ और पौखाल क्षेत्र सब्जी और उत्पादन का हब हुआ करता था। गांव के खेतों में चौतरफा फसल लहलहाती थी। लेकिन, कुछ सालों से जंगली सुअर और बंदर उनकी खेती को तबाह कर रहे हैं। जंगली जानवरों के चलते काश्तकार पारंपरिक खेती से भी विमुख होने लगे थे। यह योजना काश्तकारों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत से 610 मीटर सुअर रोधी दीवार के निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं। कार्यदायी संस्थाओं को कार्य पूरा करने के लिए 45 दिन का समय दिया गया है। शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- जीसी बेलवाल, एसीएफ लैंसडौन वन प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें