फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में पुजारिन का कत्ल

Thu, 09 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। पाबौ ब्लाक मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर चिपलघाट स्थित चिपलेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार देर रात मंदिर में रह रही पुजारिन रुद्रा गिरी (52) की हत्या कर दी गई। पुजारिन के सिर पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि हथियारों से पुजारिन के सिर पर वार किए गए। मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक तारा चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या की वजह का पता लग पाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि रुद्रा गिरी पुजारिन चार साल पहले कुमाऊं से आकर चिपलेश्वर मंदिर में रह रही थी।
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि लोगों ने चिपलेश्वर महादेव मंदिर में पुजारिन रुद्रा गिरी की खून से लथपथ लाश देखी। सूचना पाकर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि मंदिर में माई मृत पड़ी थीं। उनके सिर पर कुछ वार किए हुए थे। घटनास्थल से एक करछी, तेजधार हथियार सहित कुछ औजार भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुजारिन को बुधवार शाम तक घूमते हुए देखा था। पुजारिन लोगों से यह कह रही थी कि बृहस्पतिवार को उन्हें देहरादून जाना है, लेकिन इससे पहले रात को उनकी हत्या कर दी गई। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या के कारणों का पता लग पाएगा।
एसडीएम पौड़ी केएस नेगी ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें दी गई है। मौके की स्थिति को देखकर यह भी लग रहा है कि किसी ने चोरी की नियत से घटना को अंजाम दिया होगा। मौके से कुछ हथियार व औजार भी मिले हैं। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें