नगर क्षेत्र के एक वार्ड में गत 16 दिसंबर को किशोरी से हुई छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक पूनम शाह ने बताया कि नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने गत 16 दिसंबर को कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर दी थी। तहरीर में किशोरी के परिजनों ने आमपड़ाव निवासी एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। बताया कि आरोपी महेश निवासी मीट मार्केट आमपड़ाव को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।