सतपुली। बीरोंखाल ब्लाॅक के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे हंस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच में किशोरी ढाई माह की गर्भवती पाई गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सतपुली थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सतपुली थाने के अपर उपनिरीक्षक सोहन लाल ने बताया कि बताया कि शुक्रवार को बीरोंखाल ब्लॉक की एक महिला अपनी 16 वर्षीय बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे लेकर हंस अस्पताल पहुंची। जहां जांच में किशोरी के ढाई माह के गर्भवती होने की बात सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में पीड़िता और उसकी मां से पूछताछ की। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी व्यक्ति उनके गांव का ही है और पीड़िता 10वीं की छात्रा है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। अभी पीड़िता का उपचार चल रहा है। बयान दर्ज किए जाने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जिला मुख्यालय के माध्यम से संबंधित थाना अथवा राजस्व पुलिस को भेजी जाएगी।