फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिक्षकों ने सामुदायिक सहभागिता शिविर में लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जयहरीखाल। विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत जीआईसी सेंधीखाल में आयोजित तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ। नोडल अधिकारी/जीआईसी सेंधीखाल के प्रधानाचार्य नरेंद्र मोहन बमराड़ा की उपस्थिति में आयोजित शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों से बचाव, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बालिका शिक्षा, निपुण भारत के लक्ष्य के अलावा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के अधिकार एवं दायित्व, बाल अधिकार एवं संरक्षण आदि प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। संकुल समन्वयक बरस्वार चंद्रमोहन सिंह रावत की देखरेख में हुए शिविर में खंड शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल अमित कुमार चंद प्रशिक्षण बिंदुओं को आत्मसात कर अपने विद्यालय के विकास में बेहतर योगदान देने और विद्यार्थियों को योजनाओं से भी लाभान्वित करने की अपील की। शिविर में प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह रावत, यशपाल रावत, सुरेंद्र, शमशेर जंग, अंजू कुकरेती, विजया उनियाल, स्वर्णलता चौहान, बबीता बिष्ट, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष निशा देवी, मुकेश घिल्डियाल के अलावा गजवाड़, बांसी, गौलीखेत, नेग्याना, खच्चरवाड़ी, सेंधीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसी एवं राजकीय इंटर कॉलेज सेंधीखाल के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव, एसएमसी के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। शिविर में डॉ. ईश्वर शरण अग्रवाल का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें