फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिक्षकों को सिखाए नवाचारी शिक्षा के गुर

विज्ञापन
विकासखंड एकेश्वर में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान का प्रशिक्षण प्राप्त करते शिक्षक। संव
विज्ञापन
शिक्षकों को सिखाए नवाचारी शिक्षा के गुर
विज्ञापन

कोटद्वार। विकासखंड एकेश्वर के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। अटल उत्कृष्ट इंटरमीडिएट कॉलेज व राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांवखाल में आयोजित इस शिविर में 61 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही ने बताया कि बुनियादी शिक्षा व संख्यात्मक ज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों में नवाचारी शिक्षा का अनुप्रयोग करवाना है। नवाचारी शिक्षा से छात्र -छात्राएं बचपन से ही खेल-खेल में बुनियादी शिक्षा की समझ विकसित कर सकेंगे। प्रशिक्षण प्रभारी यतेंद्र मोहन धस्माना ने शिक्षकों को छात्रों की दक्षता में सुधार लाने की विधियों के संबंध में विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण शिविर में संदर्भदाता रणवीर सिंह पाल, बीरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, हेमवंती, नोडल अधिकारी महेंद्र रौतेला, बीआरपी कृतिका रावत, सीआरपी शिल्पी कुकरेती सहित। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें