फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की शिक्षकों ने उठाई मांग

Tue, 12 May 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। उत्तराखंड राज्य जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा पुरोला के शिक्षकों ने मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री और राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने सहित 13 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए शिक्षकों के हितों की रक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने ज्ञापन में कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के क्रम में सेवा में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने से प्रदेश के हजारों शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने मांग की कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से मुक्त रखा जाए। केंद्र सरकार संसद में अध्यादेश लाकर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करे। ज्ञापन में कहा गया कि 40 से 55 वर्ष आयु वर्ग के कई शिक्षक लंबे समय से सेवा दे रहे हैं और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच दो वर्ष में टीईटी उत्तीर्ण करना उनके लिए कठिन है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चरण असवाल, महामंत्री मनमोहन सजवाण, राजेश गोयल, संतराम, यशवंत सिंह, सोवेन्द्र सिंह, किशन चौहान, महावीर आदि लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें