फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अशासकीय विद्यालय के शिक्षक-कर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Wed, 29 Apr 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री ने सीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन

कोटद्वार। प्रदेश के राज्य सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के जूनियर व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को गत तीन माह से वेतन नहीं मिला है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र मिश्रा व प्रांतीय महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट ने प्रदेश सरकार से वेतन के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में कहा कि प्रदेश के राज्य सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालय के हजारों शिक्षकों व कर्मचारियों को विगत फरवरी, मार्च व अप्रैल माह का वेतन नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त यह भी एक स्थायी समस्या बन चुकी है कि प्रतिवर्ष शासन द्वारा वेतन बजट का आवंटन मई माह तक ही किया जाता है जिससे शिक्षकों एवं कर्मचारियों को फरवरी, मार्च, अप्रैल एवं मई लगातार चार माह तक वेतन के अभाव में आर्थिक कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र ही वेतन के लिए बजट जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें