फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिक्षक प्रमोद चौधरी जगमोहन सिंह आर्य जनसेवा सम्मान से सम्मानित

Fri, 22 May 2026 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट द्वारा पूर्व सैनिक व समाजसेवी जगमोहन सिंह आर्य की 20वीं पुण्यतिथि पर भाबर के घमंडपुर स्थित एक होटल में श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक प्रमोद चौधरी को जगमोहन सिंह आर्य जनसेवा सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती ने जगमोहन सिंह आर्य को याद करते हुए कहा कि सीआरपीएफ से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने वर्ष 1986 से 2006 तक गरीबों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए निस्वार्थ संघर्ष किया। उनके पुत्र विकास कुमार आर्य ने बताया कि उनके पिता न्याय, समता और शिक्षा के समान अवसरों के समर्थक थे। सम्मान पाने वाले शिक्षक प्रमोद चौधरी ने जगमोहन सिंह आर्य की स्मृति में एक ट्रस्ट बनाने की घोषणा की जो गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करेगा। कैप्टन पीएल खंतवाल (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, सेवानिवृत रेंजर केशी राम निराला, समाजसेवी डॉ. सुरेंद्रलाल आर्य, ओमप्रकाश कोटला, लक्ष्मी देवी, डॉ. सबल सिंह, किसान नेता परशुराम सहित कई गणमान्य लोग और परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें