फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर छात्र का हाथ तोड़ने का आरोप

Sat, 07 May 2016 09:39 PM IST
अमर उजाला/कीर्तिनगर
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई से टूटा छात्र का हाथ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीआईसी चिलेड़ी नागराजाधार में तैनात अंग्रेजी सहायक अध्यापक पर छात्र का हाथ तोड़ने का आरोप लगाया गया है। छात्र के अभिभावकों ने इस संबंध में एसडीएम व मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। प्रशासन का कहना कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जीआईसी चिलेड़ी नागराजाधार में कक्षा नौ में अध्ययनरत छात्र सौरभ ने बताया कि छठे वादन में अंग्रेजी की कक्षा के दौरान शिक्षक ने उसे अंग्रेजी का पाठ पढ़ने के लिए कहा। शब्दों का सही उच्चारण नहीं करने पर शिक्षक ने  डंडे से पीटने के बाद धक्का दे दिया। इससे वह पास में रखी टेबल पर टकराने से उसका दाहिना हाथ टूट गया। श्रीकोट बेस अस्पताल में परिजनों ने छात्र के हाथ पर प्लास्टर करवाया। अभिभावकों ने इस संबंध मं एसडीएम व मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गौड़ ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में आरोपी शिक्षक से संपर्क नहीं हो पाया है। एसडीएम दीपेंद्र नेगी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक को मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें