फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सियों के विरोध में बसों की हड़ताल जारी

Wed, 21 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट-रामनगर से गढ़वाल-कुमाऊं क्षेत्र के लिए संचालित होने वाली बसों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बसों का संचालन न होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में लोग आवाजाही के लिए टैक्सी और ट्रकों का सहारा लेने को मजबूर हैं। जिन लोगों को इनका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है, वह अपनी यात्राएं ही रद्द कर रहे हैं।
विज्ञापन


अवैध रूप से संचालित हो रही टैक्सियों के विरोध में निजी बस कंपनियों की हड़ताल से जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। इस हड़ताल में रामनगर से बसों का संचालन करने वाली चार कंपनियां गढ़वाल मोटर यूजर्स की 62, केएमओयू की 90, कुमाऊं आदर्श की 36 व जीएमओयू की 85 बसें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त काशीपुर से संचालित होने वाली लगभग 100 निजी बसें भी इस हड़ताल में शामिल हैं।

गढ़वाल मोटर यूजर्स के सचिव सुभाष ध्यानी का कहना है कि परिवहन विभाग व प्रशासन से बातचीत कर समाधान निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शीघ्र बसों की हड़ताल समाप्त करने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सुंद्रियाल, हरीश रावत, दीपक रावत, दीनदयाल कंडारी, ललित पटवाल, गोपाल रावत, सुरेंद्र बिष्ट आदि का कहना है कि निजी बसें ही क्षेत्र में यातायात का मुख्य साधन हैं।
विज्ञापन


बसों का संचालन बंद होने से दूर दराज से आने वाले लोगों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल का कहना है कि शीघ्र ही निजी कंपनियों, प्रशासन व परिवहन विभाग से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उधर, विधायक दलीप रावत ने भी बसों की हड़ताल पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन को जल्द ही समस्या के निस्तारण के लिए प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें