फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों से टैक्स वसूली वादा खिलाफी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार नगर निगम विकास संघर्ष समिति की बैठक में नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने साफ कहा कि निगम में शामिल नए क्षेत्रों से 10 साल से पहले टैक्स वसूली करना सरकार की वादा खिलाफी है। यह किसी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


देवीरोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में समिति के अध्यक्ष डॉ. शक्तिशैल कपरवाण की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। महासचिव गोविंद डंडरियाल ने कहा कि नगर निगम समस्याओं का पिटारा बन गया है, लेकिन सरकार समय पर निकायों के चुनाव नहीं करा रही है। समिति ने निकायों के चुनाव छह माह के भीतर कराने की मांग की है।



कहा, केंद्र और राज्य सरकार ने जिला निर्माण करने के बजाय जबरदस्ती नगर निगम थोप दिया। सरकार ने नगर निगम के गठन के दौरान इसमें शामिल भाबर और सनेह क्षेत्र के इलाकों से 10 साल तक कोई टैक्स न वसूलने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार अपने वायदे से मुकर रही है और जनता पर टैक्स थोपने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम बनने का सबसे ज्यादा खामियाजा भाबर और सनेह क्षेत्र के लोग भुगत रहे हैं। ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से मिलने वाला विकास मद भी नगर निगम बनने के बाद खत्म हो गया हैं। कहा कि नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए कोटद्वार नगर निगम विकास संघर्ष समिति का पुनर्गठन कर दिया गया है। जल्द ही सभी 40 वार्डों में उप समितियों का गठन कर समिति वृहद आंदोलन करेगी। इस दौरान प्रवेंद्र सिंह रावत, महेंद्रपाल सिंह, जगदीपक रावत, धर्मेंद्र रावत, सत्यप्रकाश भारद्वाज समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें