कोटद्वार। राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार में बीजेएमसी विभागीय परिषद का गठन किया गया। छात्र-छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया।
बीजेएमसी विभाग की प्रभारी प्रो. डॉ. प्रीति रानी के निर्देशन व संचालन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें तनुजा केष्टवाल अध्यक्ष, नितिन देवरानी उपाध्यक्ष, मानसी गौड़ सचिव, अंशिका बुड़ाकोटी सहसचिव, मोनार्क मेंदोला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। विभाग प्रभारी प्रो. प्रीति रानी ने कहा कि यह परिषद विद्यार्थियों को नेतृत्व, टीम वर्क और संगठनात्मक कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। इस दौरान चक्रधर कंडवाल, अरविंद दुदपुड़ी आदि मौजूद रहे।