फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: संकल्प लेकर पूर्वी नयार नदी में चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 29 Mar 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। पीजी कॉलेज जयहरीखाल व राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली की पहल पर नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत चल रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़े में पूर्वी नयार नदी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

रविवार को छात्र-छात्राओं ने नदी तट पर सफाई करते हुए गंगा की सहायक नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वरुण कुमार ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, अपितु हमारी सभ्यता की आधारशिला है और इसकी स्वच्छता के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है।
जीआईसी सतपुली के प्रधानाचार्य जीएस रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर आदित्य बिष्ट, इशिता, सृष्टि, खुशी, जिया, मुस्कान, साक्षी, शालिनी, मनीषा आदि मौजूद रहे। संचालन सहायक अध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद थपलियाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें