फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का पास देखने के बाद ही ठेली वाले से खरीदें फल-सब्जी

विज्ञापन
कोटद्वार कोतवाली में ठेली का पास बनाने के लिए लाइन पर लगे लोग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सोशल मीडिया में एक फल विक्रेता के फल पर मुंह का लार लगाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद गली मोहल्लों में ठेली लेकर घूमने वाले फल-सब्जी विक्रेताओं पर पुलिस सख्त हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने बिना सत्यापन के सब्जी ठेली लगाने वालों पर पाबंदी लगा दी है। अब सत्यापन के बाद पास मिलने पर ही ठेली वाले सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक फल और सब्जी बेच सकेंगे। पुलिस ने 110 लोगों का सत्यापन कर उन्हें ठेली लगाने के पास जारी करते हुए लोगों से पास देखने के बाद ही ठेली वाले से फल-सब्जी खरीदने की अपील की है। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बाहरी लोगों पर अंकुश लगाने के लिए ठेली पर फल सब्जी बेचने वालों का सत्यापन किया गया है। उन्होंने लोगों से पास देखकर ही ठेली वाले से सब्जी लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें