फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना की फेंक न्यूज वायरल करने पर दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने सोशल मीडिया में बीरोंखाल डाक गाड़ी के रीठाखाल के समीप कबरा गांव में कंपनी की बस दुर्घटनाग्रस्त होने और पांच लोगों के मरने संबंधी शीर्षक से झूठा मैसेज वायरल करने के मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया में जीएमओयू की बस के संबंध में दुखद समाचार बीरोंखाल डाक गाड़ी रीठाखाल के समीप कबरा गांव दुघर्टनाग्रस्त होने और पांच लोगों के मरने शीर्षक से झूठा मैसेज वायरल किया जा रहा है, जिसमें किसी अन्य बस दुर्घटना की फोटो भी पोस्ट की गई है। कहा कि उन्हें इस फेंक न्यूज का पता 10 जुलाई को चला। सुबह से ही जगह-जगह से विभिन्न लोगों और मीडियाकर्मियों द्वारा कंपनी से इस संबंध में जानकारी मांगी जा रही है। यह सोशल मीडिया के अधिकारों का सरासर उल्लंघन है। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में तहरीर मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें