फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: संस्कारी जेन-जी, संस्कारों की नई पहचान थीम पर सजेंगी झांकियां

Tue, 01 Sep 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य में गीता भवन गोविंद नगर में श्री गीता भवन उत्सव समिति की बैठक हुई जिसमें चार सितंबर को दिव्यता और भव्यता के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में इस बार श्री गीता भवन में संस्कारी जेन-जी, संस्कारों की नई पहचान थीम पर झांकियों के भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया। सनातन संस्कारों से प्रेरित युवाओं की प्रेरणादायक भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में मध्यरात्रि 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाने, केक काटने और प्रसाद का वितरण करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम संयोजक पीठाधीश्वर श्री गीता भवन रामप्रकाश शर्मा के संचालन में आयोजित हुई बैठक में हरीश नारंग, योगेश अग्रवाल, रमेश सिंघल, अजय गुप्ता, मनोज अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, सुमित गोयल, विनय शर्मा, राजू छाबड़ा, राजीव गोयल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें