फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-10 क्रिकेट : कोटद्वार टाइग्रेस और गढ़वाल टंकी में होगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के जीआइसी कण्वघाटी में मकर सक्रांति गेंद मेला समिति की ओर से आयोजित प्रथम महिला टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में कोटद्वार टाइग्रेस और दूसरे मैच में गढ़वाल टंकी ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल ने प्रवेश किया।
समिति अध्यक्ष सौरभ ध्यानी और राकेश मोहन धुलिया ने खिलाड़ियों से परिचय कर सेमीफाइनल मैचों का उद्घाटन किया। पहले सेमीफाइनल में कण्व भाबर ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 64 रन बनाए। नीतू ने 32 रनों का योगदान दिया। कोटद्वार टाइग्रेस की ओर से तनु ने दो विकेट झटके। कोटद्वार टाइग्रेस की टीम ने मात्र सात ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

कोटद्वार टाइग्रेस की बल्लेबाज डॉली को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दूसरे सेमीफाइनल में सिद्धबली क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 79 रन बनाए। शिखा ने 40 रनों का योगदान दिया। गढ़वाल टंकी की ओर से रजनी और रेखा ने दो-दो विकेट लिए। गढ़वाल टंकी की टीम ने दो विकेट खोकर दो बाल शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गढ़वाल टंकी की ओर से सुनीता ने 39 रनों का योगदान दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन




फाइनल मुकाबला कोटद्वार टाइग्रेस और गढ़वाल टंकी के मध्य 14 जनवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में प्रियांशु ने स्कोरर, सौरभ ध्यानी और सुशील काला ने अंपायर का दायित्व संभाला। मैच का आंखों देखा हाल गणेश धूलिया, मुकेश ममगई ने सुनाया। इस अवसर पर समिति के संयोजक राकेश मोहन धूलिया, सौरभ केष्टवाल, अनुसूया पांडेय, प्रियांशु केष्टवाल, योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल, रोहित बड़थ्वाल मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें