फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ब्लिंकिट और विशाल मेगामार्ट से खरीदी मिठाई निकली फंगस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। दीपावली पर्व पर ब्लिंकिट से ऑनलाइन और विशाल मेगामार्ट से मिठाई की खरीदारी दो स्थानीय लोगों को महंगी पड़ गई। मिठाई में फंगस लगी होने पर रिश्तेदारों की शिकायत पर दोनों ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की शिकायत की गई। इस पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोटद्वार को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि कोटद्वार के काशीरामपुर मल्ला नजीबाबाद रोड निवासी आकाश भाटिया ने उच्चाधिकारियों से लिखित रूप में शिकायत की है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने ब्लिंकिट से ऑनलाइन अमूल कंपनी के काजू कतली के आधा किलो का डिब्बा मंगवाया था। डिब्बा खोलकर देखा तो मिठाई पर फंगस लगी हुई थी और डिब्बे से बदबू आ रही थी। वहीं, दूसरी ओर राकेश ममगाईं की ओर से भी फोन पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जानकारी दी गई कि उन्होंने विशाल मेगामार्ट से बिकानो कंपनी के बेसन के लड्डू के पैक डिब्बे खरीदे। डिब्बे दीपावली पर रिश्तेदारों को दिए गए। रिश्तेदारों ने उनसे शिकायत की कि मिठाई खराब निकली। जब उन्होंने मामले की विशाल मेगामार्ट के संचालक से शिकायत की तो उन्होंने संबंधित कंपनी से बात करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आकाश भाटिया की ओर से मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। जबकि फोन करने वाले व्यक्ति राकेश ममगाईं की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें