फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों ओर से जंगलों की आग से घिरा श्रीनगर क्षेत्र

Sun, 24 Apr 2016 07:10 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर और आसपास का क्षेत्र चारों ओर से जंगलों की आग से घिर गया है। जंगलों में लगी भीषण आग से क्षेत्र के पारा 37 डिग्री पार कर गया है, जबकि आद्रता का स्तर 20 पर पहुंच गया है। कई स्थानों पर आग आवासीय बस्ती के काफी नजदीक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


रविवार को श्रीकोट, श्रीनगर, कीर्तिनगर और चौरास क्षेत्र के चारों ओर जंगल आग से धधकते रहे। श्रीनगर क्षेत्र में जलेथा, क्वीसू, खोला, बुघाणी रोड, रतूड़ा बैंड, रेवड़ी, घसिया महादेव और कीर्तिनगर क्षेत्र में सेंद्री, सुपाणा, सिल्काखाल, गौरसाली, मंजाकोट आदि गांवों के जंगल आग से धधकते रहे। कई स्थानों पर आग आवासीय बस्ती के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। तापमान 37 डिग्री पार होने पर स्थानीय निवासी गर्मी से खासे परेशान रहे। स्थानीय निवासी देवेंद्र रावत का कहना है कि यदि जंगलों की आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो पारा 40 पार हो जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें