कण्वघाटी/किशनपुर। जीआईसी धौलखेतखाल में अध्ययनरत 12वीं का छात्र सुमित हरियाणा के भिवानी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता की ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। कोच सूरज रमोला ने बताया कि सुमित ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। सुमित ने अंडर-19 बालक वर्ग की ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं ब्लॉक का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि हासिल करने पर प्रधानाचार्य दीनदयाल भारद्वाज ने सुमित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।