फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सुभाष चंद्र नेगी शाखा अध्यक्ष और विजय कुमार सचिव चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कोटद्वार। पेयजल तकनीकी/फील्ड कर्मचारी संगठन की स्थानीय शाखा के चुनाव में सुभाष चंद्र नेगी शाखा अध्यक्ष और विजय कुमार शाखा सचिव चुने गए। कालाबड़ स्थित जल संस्थान के पंप हाउस में मंडलीय सचिव सुदीप रावत की देखरेख में शाखा कार्यकारिणी के चुनाव हुए। अनूप जोशी को शाखा उपाध्यक्ष, नारायण सिंह को शाखा कोषाध्यक्ष, गोविंद सिंह रावत को शाखा उपसचिव, जितेंद्र पोखरियाल को प्रचार मंत्री, संजय नेगी को शाखा संगठन मंत्री, गजेंद्र चौहान को सलाहकार, आलोक माहेश्वरी और गांधी सिंह को संरक्षक चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्यों में लोकेश, संजय रावत, दीपक नेगी, संजय नेगी, सतीश सिंह बिष्ट, टेकराज राणा और राजेश्वर प्रसाद आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें