फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी की बारीकियां सीखेंगे गढ़वाल विवि के छात्र

Wed, 03 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि छात्रों को अंग्रेजी भाषा में पारंगत करने के लिए लैग्वेज लैब स्थापित करने जा रहा है। इसमें तकनीकी माध्यम से अंग्रेजी के उच्चारण व भाषा की शुद्धता सहित कई अन्य बारीकियां सिखाई जाएंगी। विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल के अनुसार इसी सत्र से लैंग्वेज लैब की सुविधा मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छात्र अंग्रेजी बोलने में पारंगत होंगे। विवि ने यहां अध्ययनरत छात्रों के लिए अंग्रेजी विभाग में लैंग्वेज लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है। विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने कहा कि गढ़वाल में छात्र प्रतिभावान हैं, लेकिन अंग्रेजी मे कम पकड़ होने पर छात्र अपनी प्रतिभा के अनुसार कैरियर नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी की बहुत मांग है। छात्रों के बेहतर भविष्य निर्माण को देखते हुए लैंग्वेज लैब स्थापित किए जाने का निर्णय किया गया है। अंग्रेजी विभाग से जानकारी जुटा कर जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
पूर्व में भी हुए प्रयास
गढ़वाल विवि की उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण व अंग्रेजी विभाग में तैनात प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि वर्ष 2009-10 में विवि में लैंग्वेज लैब स्थापित किए जाने की कार्रवाई हुई थी। इसके तहत मुंबई की एक कंपनी ने विवि में डेमोस्ट्रेशन भी दिया था। हालांकि किसी कारणवश कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन

क्या है लैंग्वेज लैब
यह एक कंप्यूटर प्रयोगशाला की तरह होती है। जिसमें साफ्टवेयर के माध्यम से छात्रों को आडियो, वीडियो द्वारा अंग्रेजी में उच्चारण, भाषा की शुद्धता, वाक्य संरचना के बारे में बताया जाता है।
सीबीसीएस छात्रों के लिए अधिक उपयोगी
गढ़वाल विवि में सीबीसीएस (च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम) लागू है। इसके तहत प्रत्येक छात्र के लिए अंग्रेजी भाषा अनिवार्य कर दी गई है। हिंदी माध्यम के छात्रों को अंग्रेजी भाषा सिखाने में लैग्वेज लैब महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें