फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: न्यूज डायरी

Sun, 29 Nov 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने किया बीईएल का शैक्षिक भ्रमण
विज्ञापन

कण्वघाटी। पीएम श्री शहीद लांस नायक धनवीर सिंह राणा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कण्वघाटी की कक्षा छह से आठ तक की 55 छात्राओं ने कोटद्वार स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने भ्रमण दल को रवाना किया। बीईएल पहुंचने पर छात्राओं ने संस्थान के विभिन्न विभागों और प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें आधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान हेमलता बडोला, कल्पना जोशी, भावना पांडे, अमन, अर्चना कंडवाल और निधि मौजूद रहीं। (फोटो) संवाद
विज्ञापन

.
बच्चों को वितरित किए 34 स्वेटर
कोटद्वार। अभ्युदय बाल महिला बाल कल्याण समिति की ओर से दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी (अजमीर) में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए 34 स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में अभ्युदय बाल महिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष महेंद्र रौतेला ने जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए। प्रधानाचार्य दिनेश राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें