फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छात्र-छात्राओं ने किया वंदेमातरम का सामूहिक गायन

Fri, 25 Sep 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वंदेमातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी और मुख्य अतिथि ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अतिथियों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गायन किया। प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी ने कहा कि वंदेमातरम का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से गहरा संबंध है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने उपन्यास आनंदमठ में इसकी रचना की थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1905 में बंगाल के रंगपुर में वंदेमातरम नहीं गाने पर 200 विद्यार्थियों पर पांच रुपये का जुर्माना लगाया गया था। कार्यक्रम अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, विद्यालय के प्रबंधक कैलाश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, संरक्षक गोपालकृष्ण, ददेनश चंद्र जुयाल मौजूद रहे। संवाद.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें