फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छात्रों ने सैनिकों के लिए बनाए दीपावली शुभकामना कार्ड

Fri, 17 Oct 2025 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में दीपावली पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में छात्रों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्रों ने देश के सैनिकों के लिए दीपावली शुभकामना कार्ड बना उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। छात्रों द्वारा बनाए गए शुभकामना कार्डों की प्रदर्शनी जीआरआरसी में लगाई गई। जहां जीआरआरसी के डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही ने छात्रों के प्रयासों और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें