राजकीय महाविद्यालय, कोटद्वार में आयोजित आत्मरक्षा कौशल विकास कार्यशाला को संबोधित करते एएसपी प?
- फोटो : KOTDWAR
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ और पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आत्मरक्षा कौशल विकास कार्यशाला के अंतिम दिन आत्मबल, मानसिक बल और भुजा बल पर जोर दिया गया। कार्यशाला में छात्राओं ने आत्मरक्षा की सीखी तकनीकों के प्रयोग का प्रदर्शन किया।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार रॉय ने कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने संबोधन में विवेकानंद के जीवन से सीख लेने आह्वान किया। कहा कि आत्म बल, मानसिक बल छात्राओं को स्वयं पैदा करना होगा। भुजाओं में बल हम प्रशिक्षण से ला देंगे। उन्होंने छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त भी किया। कार्यशाला समन्वयक डॉ अमित कुमार जायसवाल ने चिपको आंदोलन और गौरा देवी के ग्रामीण जीवन और सुरक्षा की प्रबल भावना का उदाहरण देते हुए छात्राओं से गौरा देवी के जीवन से सीख लेने की अपील की। प्राचार्य डॉ डीएम शर्मा ने छात्राओं को सशक्त बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिवानी, अंबिका, मनोरमा, सिमरन, ज्योति, प्रिया, स्नेहा आदि ने कार्यशाला के दौरान सीखे आत्मरक्षा के गुर का प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसआई भावना भट्ट, आत्मरक्षा टीम की कांस्टेबल हेमलता, भुवनेश्वरी, युद्धवीर सिंह चौहान, अरविंद चौहान, दीपेंद्र आदि मौजूद रहे।