फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : परिचय पत्र के बिना नहीं कर सकेंगे मतदान

सार

श्रीनगर के एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। चुनाव में कड़ी सुरक्षा, वोटर आईडी चेकिंग और निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने जैसे सख्त प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के लिए मतदान प्रक्रिया शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतदान के लिए परिचय पत्र लाना जरूरी होगा। दोपहर 2 बजे तक मतदान के बाद मतगणना प्रक्रिया संपन्न होगी व मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा होगी। बिड़ला परिसर में मतदान के लिए 14 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस वर्ष लगभग 9 हजार छात्र-छात्राएं विवि के श्रीनगर और चौरास परिसर में पंजीकृत हैं, जो मतदान की प्रक्रिया में भाग लेंगे। छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने सभी पोलिंग बूथों समेत चुनाव कार्यालय, नियंता कार्यालय, मतगणना स्थल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी व्यवस्थाओं, बैरिकेटिंग, सफाई, पानी आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही मतदाता परिचय पत्र के स्कैनिंग सुविधा का भी निरीक्षण किया। वहीं छात्रसंघ चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन भी मुस्तैद है। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया करीब 120 से अधिक पुलिस के जवान एवं अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर नीलू चावला ने धारा-163 बीएनएसएस के तहत आदेश पारित कर विवि के चौरास परिसर के चारों ओर 500 मीटर क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें