फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : हुड़दंगियों पर सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर

Mon, 15 Sep 2025 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिड़ला परिसर में 27 को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुई बैठक
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में 27 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के संदर्भ में स्थानीय प्रशासन व विवि प्रशासन की छात्र संगठनों के साथ बैठक हुई। इस दौरान प्रशासन की ओर से छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए सहयोग की अपील की गई। इस दौरान प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि आचार संहिंत का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि हुड़दंग करने वालों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
बिड़ला परिसर के सीनेट सभागार में हुई बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी नैनवाल ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में छात्रों की अहम भूमिका है। मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. एसएस बिष्ट ने कहा कि छात्रावासों में खाद्य एवं पेय पदार्थ पहुंचाने पर सख्त रोक रहेगी। मुख्य नियंता प्रो. एससी सती ने कहा कि बिना परिचय पत्र के मिलने व अनुशासनहीनता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हों इसका विशेष ख्याल रखा जाए। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं, चौरास कैंपस निदेशक प्रो. एसएस नेगी ने भी छात्र नेताओं से कैंपस में हुड़दंग न होने देने की अपील की।
विज्ञापन

सीओ अनुज कुमार, कोतवाली निरीक्षक श्रीनगर जयपाल नेगी व कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने कहा कि कैंपस व बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार श्रीनगर दीपक भंडारी, तहसीलदार कीर्तिनगर डाॅ. प्रदीप कंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें