फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूंठा ने किया पीजी कालेज, कोटद्वार का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ ने ज्ञापन सौंप की महाविद्यालय में हुई अनियमितताओं की जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूंठा ने बुधवार को पीजी कॉलेज, कोटद्वार का औचक निरीक्षण किया। नैक मूल्यांकन के लिए उन्होंने महाविद्यालय परिवार को उपयोगी जानकारियां दी। मौके पर उनके साथ उप निदेशक डॉ. गोविंद पाठक भी मौजूद रहे।

महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने दोनों अधिकारियों को पुष्प गुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. डीसी सूंठा ने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को महाविद्यालय में होने वाले नैक मूल्यांकन को सफल बनाने के लिए कई उपयोगी जानकारियां दी। जिससे महाविद्यालय को अच्छा ग्रेड मिलने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने महाविद्यालय की गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए एक विकास योजना बनाने को भी कहा।
विज्ञापन

उपनिदेशक प्रो गोविंद पाठक जी ने महाविद्यालय को 20 मॉडल कॉलेज के तहत चयनित किए जाने के विषय में बताया। इस मौके पर उच्च शिक्षा निदेशक ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और महाविद्यालय के समस्त विभागों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान प्रो. एमडी कुशवाहा, प्रो. पीएन यादव, प्रो. आदेश कुमार, प्रो. आशा देवी, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. प्रवीण जोशी, डॉ. सुषमा थलेडी, प्रो. आरएस चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्रसंघ ने की अनियमितताओं की जांच की मांग
कोटद्वार। पीजी कॉलेज कोटद्वार के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूंठा से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय में हुई वित्तीय अनियमितताओं की गहन जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि महाविद्यालय में छात्र निधियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। अनावश्यक खर्च, कमीशनबाजी और फर्जी भुगतान दिखाकर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भी छात्र निधि का दुरुपयोग किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, सचिव शुभम सुयाल आदि शामिल रहे।

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें