फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लावारिस कुत्तों ने कई लोगों को काटा

Thu, 19 Mar 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक के बाद एक घायल उपचार कराने और वैक्सीन लगवाने पहुंचते रहे अस्पताल
विज्ञापन

कोटद्वार। क्षेत्र में कई लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। वहीं, बृहस्पतिवार को अस्पताल में अवकाश होने के बाद भी एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के हमले नहीं थम पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को कुत्तों के हमलों में घायल हुए लोग बेस अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे थे। अस्पताल बंद होने पर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए एआरवी लगवाने के लिए इंजेक्शन कक्ष में भेजा गया।
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों के हमले में जो लोग घायल हुए उनमें गाड़ीघाट के देवेश (48), लकड़ीपड़ाव के शिवा (22), लालपानी के आरुष (11), कालाबड़ के अदित (11), सुलोचना (47), जीजीआईसी क्षेत्र के प्रताप (62), दुगड्डा के बलबीर (16), मनीष (32) व करन (20), नजीबाबाद मार्ग के दीपक (28), काशीरामपुर तल्ला की अनीषा (26), सत्तीचौड़ के सोहन (14), गिवईंस्रोत की बबीता (30), शिवपुर के आदेश (15) शामिल रहे।
विज्ञापन

सभी घायलों का एआरवी टीकाकरण किया गया। घायलों में 62 वर्षीय प्रताप सिंह को लावारिस कुत्तों ने ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था। लावारिस कुत्तों के बढ़ते हमलों से क्षेत्रवासी खासे परेशान हैं। विगत वर्ष नगर निगम ने कुत्तों को पकड़कर उनका टीकाकरण करने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया था, लेकिन उसका लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। कुत्तों के बढ़ते हमलों से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें