फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों और छात्रों ने पौधे रोपकर मनाया राज्य स्थापना दिवस

विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस पर राजकीय महाविद्यालय भाबर में पौधे रोपते शिक्षक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में शिक्षकों और छात्रों ने पौधे रोपकर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान शिक्षकों और छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को महाविद्यालय में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुुुुभारंभ प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उत्तराखंड और उसके गठन के बारे में जानकारी दी। डॉ अनुराग शर्मा ने छात्र-छात्राओं को राज्य स्थापना और वर्तमान में राज्य की स्थिति व उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल, विज्ञान संकाय के प्रभारी डॉ अरविंद सिंह, कला संकाय प्रभारी डा. भोलानाथ, वाणिज्य संकाय से डा. अनुराग शर्मा, डा. गीता रावत शाह ने संयुक्त रूप में पौधे रोपे। कार्यक्रम में डा. इंदू मलिक, संदीप कुमार, गौरव जैन, गिरीश चंद्र, विनोद कुमार, अजय सिंह रावत, मानवेंद्र सिंह नेगी, आषीश राणा, आषीश कुमार, प्रेरणा, दिगंबर सिंह, आशुतोष रावत, सन्नी, रोहन, जितेंद्र, रविंद्र, सुमन नेगी, अजय रावत, रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें