फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Wed, 18 Feb 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि खिलाड़ी देश और समाज की असली शान होते हैं। कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में स्टेट कबड्डी में कुमारी निशा, नेशनल लंबी कूद में कुमारी सोनिया रावत, नेशनल फुटबाल खिलाड़ी लक्की, नेशनल एथलीट शिव कुमार, आशिफ, क्रिकेट खिलाड़ी प्रथम कुमार, हॉकी खिलाड़ी हिमांशी, एथलीट अक्षित नेगी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें