फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मांगों के समर्थन में धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन श्रीनगर की ओर से श्रद्धांजलि सभा और तीन सूत्री मांगों के संदर्भ में धरना दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। कहा, आज भी बेटियां देश में सुरक्षित नहीं हैं। पीपलचौरी श्रीनगर में आयोजित धरने में महिला सांस्कृतिक संगठन ने सरकार से हाईकोर्ट में अंकिता केस की मजबूत पैरवी कर अपराधियों को कठोर सजा दिलाने, डोभ श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखे जाने, अंकिता के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। इस मौके पर महिला सांस्कृतिक संगठन की सचिव पूजा भंडारी ने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, लड़ाई जारी रहेगी। उपाध्यक्ष विनीता खंडूड़ी ने कहा कि महिलाओं, बच्चियों पर लगातार अपराध बढ़ रहें हैं। श्रद्धांजलि सभा में रचना भट्ट, रेशमा पंवार, समाजसेवी अनिल स्वामी, डॉ. मुकेश सेमवाल, भरत असवाल, मोनिका चौहान, निशा बिष्ट, राजदीप, भानु, प्रिया कुमारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें