कोटद्वार। क्षेत्र में जारी रामलीला मंचन में श्रवण कुमार नाटिका से लेकर सीता हरण तक की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का सजीव अभिनय कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं लैंसडौन छावनी में रामलीला का 121वां मंचन शुरू हुआ।
मालवीय उद्यान की रामलीला में राम बरात शोभायात्रा, शिव धनुष भंग और राम-सीता विवाह का मंचन किया गया। रावण-बाणासुर संवाद और सीता के श्रीराम के गले में वरमाला डालने के दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे। भाबर के कलालघाटी स्थित श्री ओंकारेश्वर रामलीला कमेटी की रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी दीपक गौड़ ने किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष मदन सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लैंसडौन के गांधी चौक में श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी और परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी ने पूजा-अर्चना के बाद किया। समिति अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी और सचिव अजय अग्रवाल की देखरेख में मंचन शुरू हुआ। संवाद