श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या के तहत आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं में सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल की टीम दो वर्गों में विजेता रही। जबकि एक वर्ग में स्वामी ओंकारानंद जूनियर हाईस्कूल की टीम ने जीत हासिल की।
रविवार शाम को जीआईएंडटीई मैदान में क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। प्राइमरी वर्ग में सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल प्रथम, देवभूमि पब्लिक स्कूल द्वितीय व आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में स्वामी ओंकारानंद जूनियर हाईस्कूल श्रीकोट प्रथम, श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल द्वितीय व सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल प्रथम, गुरुरामराय पब्लिक स्कूल द्वितीय व रेनबो पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रो. डीआर पुरोहित, प्रेम मोहन डोभाल, शकुंतला रावत व उपासना भट्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन अनूप बहुगुणा ने किया।
----------------------------------------
बेबी शो में रुद्रांश, प्रद्युम्न व शताक्षी रहे प्रथम
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित बेबी शो में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें छह माह से डेढ़ वर्ष आयु वर्ग में रुद्रांश प्रथम, रेहाशी द्वितीय और सिद्धि तृतीय स्थान पर रहे। डेढ़ से 3 वर्ष आयु वर्ग में प्रद्युम्न पहले, आराध्या दूसरे और अरिका तृतीय स्थान पर रही। वहीं 3 से 5 आयु वर्ग में शताक्षी पहला, आनंदिता ने दूसरा और श्रेया शाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डा. दिनेश चौहान मौजूद रहे। विजेता शिशुओं को पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान सभासद विजय लक्ष्मी रतूड़ी, रामेश्वरी देवी, गीता शुक्ला बसंती जोशी आदि मौजूद थे।
----------------------
एनआईटी मैदान में खेल प्रतियोगिताओं का आगाज
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले की खेलकूद प्रतियोगिओं का शुभारंभ एनआईटी खेल मैदान में किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि एनआईटी के कुलसचिव कर्नल सुखपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
सोमवार को एनआईटी मैदान में आयोजित 50 मीटर नर्सरी बालक वर्ग में अविरल तिवाड़ी प्रथम, राहुल द्वितीय व संजय तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में निधि पहले, सुधा दूसरे व स्वप्निका तीसरे नंबर पर रही। वहीं 100 मीटर प्राइमरी बालक वर्ग में अक्षत चौहान प्रथम, हर्षित भंडारी द्वितीय व शुभम तृतीय रही। जबकि बालिका वर्ग में तनुजा सेमवाल को पहला, संजना रावत को दूसरा और सविता को तीसरा स्थान मिला। चम्मच दौड़ बालक वर्ग में अंकित पुंडीर प्रथम, ईशान नेगी द्वितीय और राजदीप तृतीय स्थान पर रहे। चम्मच दौड़ बालिका वर्ग में सोफिया परवीन पहले, अंजलि पंवार दूसरे व दीप्ति बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में संजय खंडूड़ी, गजपाल नेगी, महेंद्र पुंडीर, विनय किमोठी, जयकृत कंडारी, जगदीश चौहान, मनीष कोठियाल, विपिन नौटियाल, अंकित नौडियाल आदि मौजूद थे।