कोटद्वार में ट्रैफिक कार्यलय का उद्घाटन करती एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी।
- फोटो : KOTDWAR
एसएसपी पी. रेेेणुका देवी ने कोटद्वार में नव निर्मित ट्रैफिक कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि इसी कार्यालय में एएसपी कार्यालय भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में पार्किंग नहीं होने से दिक्कत होती है। ऐसे में नगर निगम की ओर से खाली कराई गई अतिक्रमण की भूमि को समतल कर वहां पार्किंग बनाई जा सकती है। इस अवसर पर एएसपी मनीषा जोशी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, यातायात प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार सिंह, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, एसएसआई प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।