फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से 15 मई के बीच श्रीनगर आ सकती है सेना की टीम

Mon, 01 May 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की एक टीम 10 से 15 मई के बीच राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर का दौरा कर सकती है। टीम यहां सेना के मेडिकल कॉलेज के लायक संसाधन, जगह और प्रदेश सरकार की ओर से सौंपे गए प्रपोजल  के आधार पर परीक्षण करेगी।
विज्ञापन


विशेषज्ञ डॉक्टरों, संसाधन और बजट की कमी से जूझ रही प्रदेश सरकार ने श्रीनगर मेडिकल कालेज और निर्माणाधीन अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को सेना को सौंपने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना विगत 27 अप्रैल को मध्य कमान लखनऊ को दोनों मेडिकल कालेजों की स्टेट्स रिपोर्ट भी सौंप चुके हैं।

अब सेना के अधिकारी स्वयं आकर वास्तविक स्थति का जायजा लेंगे। सेना की टीम यह देखेगी कि जो रिपोर्ट प्रदेश सरकार ने सौंपी है उसके अनुसार संसाधन उपलब्ध हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक प्रो. सयाना ने बताया कि सेना की टीम ने 10 से 15 मई के बीच आने का समय दिया है। टीम मेडिकल कॉलेज श्रीनगर का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें